हेलीकॉप्टर या फ्लाइट नहीं पेड़ पर कटा केक

 हाजीपुर में तेजस्वी के जबरा फैन ने यूं मनाया बर्थडे

 हाजीपुर। आपने हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज सहित अन्य जगहों पर जन्मदिन मनाते लोगों को देखा और सुना होगा, लेकिन राजद के एक नेता ने पेड़ पर चढ़कर केक काटकर अपने नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने पेड़ की टहनी को भी बैलून से सजाया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार में राजद के नेता शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वां जन्मदिन धूमधाम से मनाए। इस बीच, वैशाली जिले के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव पेड़ पर चढ़कर केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने पेड़ पर ही जली मोमबत्ती बुझाई और केक काटा।
तेजस्वी यादव का जन्मदिन पेड़ पर मनाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका संदेश पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सके। इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की और निर्धनों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पप्पू कुमार राय, मोहम्मद अरशद, जीतू राय, सुजीत कुमार राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने गया में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?