बिहार में मंत्री के भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

 जेसीबी से फॉर्च्यूनर खींच ले गई पुलिस

 पटना/चंपारण। बिहार के बेतिया में मजदूर का अपहरण कर उससे जबरन जमीन हड़पने के आरोपी बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। प्रकरण के मुख्य आरोपी मंत्री के भाई की फॉर्च्यूनर गाड़ी को जेसीबी से खींचकर पुलिस ले गई है। पुलिस ने पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नु समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम की तैयारी की है।
इस पूरे मामले का नेतृत्व एसडीपीओ विवेक दीप कर रहे हैं। मामले में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरोपी पिन्नू के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। घटना में जिस चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था। उसे जब्त कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि जब्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी।
हुआ यूं कि बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महनागनी स्थित एक राइस मिल से बीते शनिवार (11 जनवरी, 2025) की दोपहर हथियार के बल पर एक मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण हुआ। उसके बाद उसे मारपीट कर छोड़ दिया गया। पूरे मामले में आरोप बिहार सरकार की मंत्री पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर लगा है। घटना के बाद शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर अपहरण कर जबरन जमीन लिखवाने का आरोप लगाया है।
पूरे मामले पर राजनीति तेज हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रही तथा वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री श्रीमती रेणु देवी जी के आदतन अपराधी भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद है। उसने कल फिर बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की एवं पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन साइन कराए।
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में पूर्णत: राक्षस राज स्थापित हो चुका है। सरकार और उसके मुखिया बेसुध है। हमने सबूत सहित वीडियो मीडिया के साथियों को भी दिया है लेकिन सत्ता प्रमाणित दुर्दांत भाजपाई अपराधियों को कोई नहीं पकड़ सकता। यही मंत्री का भाई किसी अन्य दल का होता तो तथा वो किसी से ऊँची आवाज़ में भी बात कर लेता तो सब छाती पीट-पीटकर विधवा-विलाप कर रहे होते! इस दानवराज में तो यह अपहरण, मारपीट, पिस्तौल और जमीन कब्जा का मामला है। दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित समस्त सरकार को ऐसे दुर्दांत लुटेरे अपराधी, भू-माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया और अपहरणकर्ता डीके टैक्स देते है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन