SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इससे पहले राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने लिखा कि संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है और न्याय होगा।

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हुई है, जब चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी।

विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को लेकर उठाए सवाल

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, SIR पर रोक लगाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

वहीं, चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद की व्याख्या को अलग तरीके से पेश करते हुए कहा है कि अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामान्य विचार-विमर्श का हिस्सा हैं। आयोग के मुताबिक SIR समेत उसके फैसले सभी तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए।

‘वोट चोरी’ को लेकर राहुल गांधी का आरोप

राहुल गांधी इससे पहले भी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। बुधवार को उन्होंने ‘वोट चोरी’ को भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला बताया था। इन आरोपों को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग की ओर से अलग-अलग जवाब भी सामने आए हैं।

  • Related Posts

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading
    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग