राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खतरे में ?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने 10 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर संसदीय समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दुबे ने गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस को लेकर कह कि उनहोंने अपने 50 मिनट के भाषण में 75 बार अडानी का नाम लिया जिससे ये समझा जा सकता है कि वो उस बात के लिए किस कदर बेचैन थे। निशिकांत ने राहुल गांधी को बर्खास्त करने के लिए 1976 में सुब्रमण्यम स्वामी की बर्खास्तगी का हवाला भी दिया ।

बता दें कि बजट सत्र के पहले चरण में गांधी के भाषण के बाद दुबे ने 7 फरवरी को उनके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया था। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी। उन्होंने अडाणी मामले के संबंध में सदन में PM Modi के साथ अडानी की तस्वीर दिखा कर ये तक पुछा था कि अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? जिसके बाद राहुल गांधी को लोक सभा स्पीकर ने टोका भी था। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने अपनी बात रखते हुए दुबे ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने के बावजूद वे अब भी उनके और कांग्रेस के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनलों पर उपलब्ध हैं ।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने का कारण क्या है?

भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने संसदीय समिति के सामने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के लिए उनके खिलाफ 3 कारणों से प्रिविलेज का मामला बनता है –

1. राहुल गांधी को आदतन ‘अपराधी’ बताते हुए मांग की है की उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुबे के हवाले से एक सूत्र ने कहा है कि, संसद के नियम 352 (2) के तहत किसी भी सांसद या मंत्री के खिलाफ कोई भी गंभीर आरोप लगाने से पहले लोकसभा स्पीकर को जानकारी देकर इजाजत लेनी होती है, जो राहुल गांधी ने नहीं किया।

2. सदस्यता रद्द करने के मामले में दूसरा कारण देते हुए कहा कि भले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी के भाषणों को हटा दिया है, लेकिन उनके twitter हैंडल और YouTube चैनल और कांग्रेस के YouTube चैनल पर आज भी राहुल गांधी के बिना एक्सपंज किया हुआ भाषण available है।

3. राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस उनके द्वारा स्पीकर के इंटीग्रिटी पर सवाल करने और चैलेंज करने के कारण भी लागू होता है। कहा गया कि स्पीकर ने अगर भाषण को एक्सपंज कर दिया उसको चैलेंज नहीं किया जा सकता, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश और विदेश में जाकर भी कह रहे हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है।

1976 में भी कुछ एसा हुआ था…

निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा के नियमों का उल्लंघन किया और बिना पूर्व सूचना दिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाए जो लोकसभा के सदस्य होने के साथ-साथ सदन के नेता भी हैं। उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में 1976 में सुब्रमण्यम स्वामी को राज्यसभा से निष्कासित करने का हवाला भी दिया।

बता दें कि सदस्यता रद्द कराने के लिए निशिकांत दुबे ने अपनी बात की पुष्टि के लिए दस्तावेज और रिपोर्ट भी पेश किए और इनके जरिए दावा किया कि गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं । उन्होंने बताया कि गौतम अडाणी के विभिन्न सौदे, जिनका उन्होंने उल्लेख किया था, कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी UPA सरकार के दौरान किए गए थे।

 

Related Posts

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

Continue reading
होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी