Rahul Gandhi : BJP सांसदों-विधायकों का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस, राहुल की सांसदी छिनने पर बन रही ये रणनीति

Rahul Gandhi Disqualified : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि अदाणी महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। सच बोलने और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जनता के हक के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने का ये एक प्रयास है … 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। युवा कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि हमारे राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस पूरे देशभर में प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर राज्य भाजपा के सांसद और विधायकों के घरों पर धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे। इसके अलावा हर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन के बड़े कार्यक्रम होंगे।

श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि अदाणी महाघोटाले से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। सच बोलने और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जनता के हक के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने का ये एक प्रयास है। भाजपा तमाम कोशिशें कर ले, दुनियाभर का जोर लगा ले, हमारी आवाज थमने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कदम लड़खड़ाने वाले नहीं हैं। हमारे नेता राहुल गांधी इन सब से घबराने वाले नहीं हैं। युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सच के इस महासंग्राम में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब लड़ाई सच्चाई के लिए होती है, तो तकलीफें जरूर होती है, लेकिन जीत सच की होती है।

उन्होंने कहा, मोदी तंत्र में दंगे भड़काना अपराध नहीं है, महिलाओं को अपशब्द कहना अपराध नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ, नफरत के खिलाफ, पीएम के मित्रों के खिलाफ, आवाज उठाना सबसे बड़ा गुनाह है। लेकिन अंत में हार तानाशाह की होगी क्योंकि गांधी कभी डरते नही है। राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और उन्होंने सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि सबको पता है कि हमारे नेता राहुल गांधी तानाशाह के खिलाफ आवाज को बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे और वो लड़ेंगे और जीतेंगे।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा