अरूणाचल प्रदेश में भारतीय किशोर के चीनी सैनिकों द्वारा अपहरण मामले की राहुल गांधी ने निंदा की

द न्यूज 15 

नई दिल्ली | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अरूणाचल प्रदेश में भारतीय किशोर का चीनी सैनिकों द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में केन्द्र सरकार के ढीले रवैये की निंदा की है। इस क्षेत्र में चीनी सेना ने 2018 में लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने गुरुवार को ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस से कुछ ही दिन पहले चीनियों ने एक भारतीय नागरिक का अपहरण कर लिया है, हम मीराम तारन के परिवार के साथ हैं, और हम हार नहीं मानेंगे और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी यह दर्शाती है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के दौरान भागने में सफल रहे ट्रॉन के दोस्त ने बाद में अधिकारियों को मामले की सूचना दी और इसे अरुणाचल प्रदेश के एक सांसद तपीर गाओ के संज्ञान में लाया गया है। घटना अपर सियांग जिले की बताई गई है।

इस मामले में तपीर गाओ ने ट्वीट करते हुए कहा चीनी सेना ने मंगलवार को जि़दो गांव के 17 मिराम तारोन को भारतीय क्षेत्र के लुंगटा जोर क्षेत्र से अगुवा कर लिया है। यह अरुणाचल प्रदेश के उपरी सियांग जिले का क्षेत्र है । केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों से अनुरोध है कि वह उसकी जल्द रिहाई के लिए कदम उठाए।

श्री गांधी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोना मीन तथा भारतीय सेना से अपहृत भारतीय किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस विधायक नेनोंग एरिंग ने भी इस मामले को सरकार के संज्ञान में लाते हुए कहा यह चौंकाने वाला है कि चीनी सेना ने मेरे राज्य के एक किशोर का अपहरण कर लिया है।

Related Posts

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

  • By TN15
  • June 7, 2026
सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

  • By TN15
  • June 7, 2026
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

  • By TN15
  • June 7, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर