पूसा: प्रखंड मुख्यालय को घेरकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

 चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद अपना हक मांगने के लिए गांव-गांव से प्रखंड मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुँचीं महिलाएं

 सभी गरीब परिवारों को सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने में सरकार ने आय प्रमाण पत्र का झमेला बना रखा है : अमित कुमार

 प्रखंड प्रशासन के द्वारा 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है : माले

दीपक तिवारी 

समस्तीपुर/पूसा। 95 लाख महागरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब देने, पूसा थानाध्यक्ष व 112 वाहन पर तैनात दारोगा अजय कुमार को पूसा से हटाने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान व 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, चंदौली पंचायत के वार्ड संख्या 01 में करीब 03 वर्ष से अधर में लटकी नल जल योजना को चालू कराने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने, जनहित में बिरौली चौक पर अविलंब स्पीड ब्रेकर व गोलंबर का निर्माण कराने,आँगनबाड़ी व राशन- किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने, जरूरतमंदों को पशु शेड का लाभ लेने, शौचालय निर्माण की लंबित राशि का भुगतान शीघ्र करने, एमएसपी की गारंटी, सिंचाई साधन, कृषि विकास,रोजगार,पलायन, शिक्षा-स्वास्थ्य, सड़क, ग्रामीण विकास, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने, हरपुर पंचायत के वार्ड 14 में नल जल के अनुरक्षक के बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने व वार्ड 9 में अतिक्रमण खाली कराकर रास्ता चालू कराने समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूसा मानस मंदिर से जुलूस निकालकर बैंक चौक- थाना होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। सभा को खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय,माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, रौशन कुमार यादव, महेश कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की दिशा में सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। सरकार ने आय प्रमाण पत्र का झमेला बना रखा है। प्रखंड प्रशासन के द्वारा 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि जरूरतमंदों को सही अर्थों में इस योजना का लाभ नहीं देने की योजना है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट जारी है। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे किसी भी एक योजना को बतौर उदाहरण सामूहिक रूप से जांच कराई जाए। मनरेगा में की जा रही हेराफेरी व भ्रष्टाचार सामने आ जाएगी।
मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह, सुनिता देवी, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र राय, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मो.इस्तखार, भाग्यनारायण राय,अजय कुमार, अमृता देवी,संगीता देवी,जुबली देवी,गुड़िया देवी,चंदा देवी,विनोद राम,जितेंद्र राम,संतोष राम,अशोक राम, शिव जी मांझी, अंजना कुमारी,ममता देवी,निभा कुमारी,संगीता देवी,खुशबू देवी,मनीषा कुमारी,मुन्नी कुमारी,शोभा देवी,रेणु देवी, पूनम देवी,पंकज राम,मिथिलेश पासवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई