सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कई सांसदों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार राजा वडिंग के कामकाज को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं, नेताओं का कहना था कि यदि पार्टी को आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करना है तो संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करने होंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह भी सुझाव दिया कि पंजाब में पार्टी संगठन की कमान किसी दलित चेहरे को सौंपी जानी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, संगठन की समीक्षा प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इसी क्रम में बुधवार को पंजाब के सभी 29 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी फीडबैक देने के लिए बुलाया गया है।
यह बैठक पंजाब राज्य की पर्यवेक्षक मीनाक्षी नटराजन, अजय माकन, भजन जाटव ले रहे हैं. बैठक में सभी सांसद, सभी विधायक, पंजाब से कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में सभी से एक एक कर राय ली जा रही है।







