Punjab Politics : पंजाब फरीदकोट अस्पताल के गंदे गद्दे पर कुलपति को लिटाना स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा संदेश

Punjab Politics : इस्तीफा तो कुलपति को समस्याओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर देना चाहिए था

चरण सिंह राजपूत

Punjab Politics : भ्रष्टाचार को लेकर वैसे तो लगभग सभी दल हाय तौबा मचाते दिख जाते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने का दंभ भरते हैं पर आम आदमी पार्टी कुछ ऐसा करके दिखाती है कि लगता है कि इसके कड़े कदम से भ्रष्ट लोगों में कुछ डर जरूर बैठेगा। दिल्ली में एक छत्र राज कर रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनाने के बाद क्रांतिकारी कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान तो भ्रष्ट लोगों पर आक्रामक है ही अब स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने जो किया है उससे भ्रष्ट अधिकारियों के कान खड़े हो गये हैं। Punjab Politics में Chetan Singh Joudamajra
ने कल यानी कि 29 जुलाई को फरीदकोट अस्पताल का दौरा किया था।

Also Read : अन्ना आंदोलन को धोखा देकर पैदा हुई आम आदमी पार्टी: भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर अनिल विज का तंज

Punjab Politics, Chetan Singh Joudamajra, VC on Dirty Bed, Health Minister, 

VC on Dirty Bed

इस दौरान स्किन वार्ड में फटे और जले हुए गद्दों को देख मंत्री वह आग बबूला हो गये और Vice Chancellor Dr. Raj Bahadur को गंदे पर लिटाकर एक कड़ा संदेश दिया है। भले ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कुलपति को गंदे बिस्तर पर लिटाने पर पंजाब की राजनीति में बवाल गया हो। भले ही कुलपति ने आधी रात को अपना इस्तीफा दे दिया हो, भले ही कुलपति के इस्तीफा देने के बाद अमृतसर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन, कुलपति के सेक्रेटरी ओपी चौधरी और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केडी सिंह ने भी अपना इस्तीफा दे दिया हो, भले ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मामले को अपमानजनक कहते हुए इसकी निंदा की हो पर इन लोगों की यह जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बनती है कि जब गद्दों पर फफूंदी जम जाएगी तो उस पर मरीज के लेटने पर वह स्वस्थ होगे या बीमार ?

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

Punjab Politics, Chetan Singh Joudamajra, VC on Dirty Bed, Health Minister, 

क्या ये गद्दे स्वास्थ्य अधिकारियों को दिखाई नहीं देते हैं ? इस्तीफा तो कुलपति को स्वास्थ्य अधिकारियों के निकम्मेपन के चलते उनकी न सुनने को लेकर देना चाहिए था। यदि Health Minister Action नहीं लेंगे तो फिर उनके दौरे का क्या मतलब है ? क्या स्वास्थ्य मंत्री संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एक्शन लेकर मामले को टाल देते ? भ्रष्टाचार बढ़ने का बड़ा कारण यह भी है कि अधिकारी लॉबी मनमानी करती है यदि कोई एक्शन इन लोगों पर होता है तो ये लोग इस्तीफा दे देते है। पंजाब सरकार चाहिए कि इन गंदे गद्दों के चलते जिन मरीजों की मौत हुई है उनकी मौत का जिम्मेदार अधिकारियों और कुलपति को मान जाए।

बताया जा रहा है कि मंत्री के इतना कहने पर वासस चांसलर हिचकिचाते रहे लेकिन आरोप है कि Health Minister ने खुद वाइस चांसलर का हाथ पकड़कर उन्हें लेटने को कहा। इस दौरान पूरा स्टाफ और मीडिया मौजूद थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तो ठीक ही किया Health Minister ने। जो मरीज इन गद्दों पर लेटते होगे। क्या उनकी मनोस्थिति जानने की कोशिश इन अधिकारियों ने की है ? मतलब स्वास्थ्यमंत्री का दौरा अपने हिसाब से कराओ और भ्रष्टाचार को दबवा दो।

बताया जा रहा है कि मंत्री के आगबबूला होने पर वीसी ने कहा था कि वह अस्पताल की सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार नहीं हैं। बात यदि Punjab Politics की करें तो मामले का वीडियो वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में मंत्री ने कहा कि आपके हाथ में सब कुछ है। वायरल वीडियो क्लिप में वीसी कुछ सेकेंड के लिए बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई रहे हैं। वहीं वीडियो में मंत्री के समर्थक ये कहते सुनाई दे रहा है कि इस गद्दे को देखो इसमें फफूंदी उठ आई है। कई जगहों पर यह जल गया है। वीसी के साथ हुए इस तरह के अपमानजनक व्यवहार पर Indian Medical Association
ने मीटिंग बुलाई है। पंजाब में पैदा हुए हालात के बाद स्टेट यूनिट ही नहीं बल्कि नेशनल स्तर पर भी आईएमए की मीटिंग में इस पर चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा