West Bengal News : हिरासत में फूट-फूट कर रोईं अर्पिता मुखर्जी, बोलीं मुझे नहीं पता था उसमें पैसे हैं, कमरे में ताला लगाकर रखते थे पार्थ चटर्जी

बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 50 करोड़ से अधिक कैश और ज्वैलरी मिलने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय को अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी कारों की तलाश है। वहीं ईडी की हिरासत में अर्पिता मुखर्जी के फूट-फूट कर रोने की खबर है। अर्पिता की गिरफ्तारी के वक्त सिर्फ एक सफेद रंग की मर्सिडीज कार जब्त की गई थी। माना जाता है कि लापता कारों (होंडा सिटी, होंडा सीआरवी, मर्सिडीज बेंज) में भारी मात्रा में नकदी है।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी इन वाहनों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ईडी अधिकारियों के अनुसार अर्पिता मुखर्जी के पास कोलकाता के बेलघरिया इलाके में क्लबटाउन हाइट्रस में दो फ्लैट हैं। इनमें से एक फ्लैट पर गुरुवार सुबह की गई छापेमारी में ईडी ने करीब ३० करोड़ रुपये नकद और पांच किलोग्राम सोने के जेवर जब्त किये थे। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे फ्लैट से कोई बरामदगी नहीं हुई है। अर्पिता मुखर्जी 2008 से 2014 के बीच बंगाली और उड़ीसा फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थीं। वह कोलकाता के बेलघरिया इलाके से एक मध्यवर्गीय परिवार से आती हैं और अपने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग में एक्टिव थीं।
ज्ञात हो कि बंगाल एसएससी स्कैम मामले में पार्थ चटर्जी को 23 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उनसे ईडी ने करीब 24 घंटे तक लम्बी पूछताछ की थी। वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। इस पूरे मामले पर टीएमसी ने काह कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते हैं और भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है। पार्थ चटर्जी प्रकरण पर अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और पार्टी का पक्ष रखा।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी