Proceedings of Parliament : बेचारी बोल सोनिया गांधी के बचाव में आईं जया बच्चन, भाजपा पर बोला हमला

अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर को शुक्रवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ। स्मृति ईरानी ने माफी की मांग की तो कांग्रेस सांसद भी हंगामा करने लगे। खबरों के अनुसार सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी में खूब नोकझोंक हुई। इतना ही नहीं भाजपा के सांसदों पर सोनिया गांधी के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगा। अब सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन सोनिया गांधी के समर्थन में उतर आई हैं।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि संसद में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है। इस तरह का बर्ताव पहले कभी नहीं देखा। महिला सीनियर नेता खड़ी हैं और नारेबाजी हो रही है। ये बेहद शर्मनाक है। आपका डबल स्टैंड खत्म होना चाहिए। जया बच्चन ने सोनिया गांधी का पक्ष लेते हुए कहा कि बेचारी को आप इतना परेशान क्यों कर रहे हैं ? वो सीनियर नेता हैं। सब जानते हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके साथ इस तरह का व्यवहार गलत बात है। मैं किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। जया बच्चन के इस बयान पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अशोक मिश्र नाम के एक यूजर ने लिखा कि अधीर रंजन चौधरी की बातों पर आप पर्दा डाल रही हैं। पूरा देश देख रहा था कि किस तरह से भारत के प्रथम नागरिक का अपमान किया जा रहा था। आप लोग तमाशा देख रहे थे। भरत नाम के एक यूजर ने लिखा एक राष्ट्रपति का खुलेआम अपमान कर सकते हो, वो भी एक वरिष्ठ नागरिक महिला का। क्या वह सही है। जब आप किसी को अपमानित करोगे तो उसका भुगतान तो आपको भरना ही होगा।
दरअसल अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच जोरदार बहस हुई।

 

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi