Punjab-Haryana High Court : भिखारी भी हो तब भी पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता

जो लोग घर की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं संन्यासी बन जाते हैं या फिर भिखारी बन जाते हैं वे इस खबर भी ज्यादा गौर करें। यदि शादी कर ली है और पत्नी से पीछा छुड़ाने की सोच रहे हैं तो समझ लीजिए कि हर हाल में पत्नी को गुजारा भत्ता देना ही पड़ेगा। पति द्वराा अपनी पत्नियों का उत्पीड़न किये जाने को लेकर पंजाब ओैर हरियाणा हाईकोर्ट बहुत सख्त हो गया है। एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति भीख भी मांगता है तब भी उसे पत्नी का गुजारा भत्ता देना ही होगा। यह उसकी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह बात कही। हाईकोर्ट ने दायर याचिका में एक पति ने कहा था कि उसकी आय इतनी नहीं है कि वह पत्नी को गुजारा भत्ता दे सके। फैमिली कोर्ट ने इन तथ्यों पर गौर किये बिना ही पत्नी के हक में फैसला दे दिया है। उसने कहा कि पत्नी की आर्य के अपने साधन हैं और इसके बावजूद वह मुझसे गुजारा भत्ता मांग रही है। इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पति की याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट का कहना था कि पति अगर पेशे से भिखारी ही क्यों न हो उसे पत्नी का गुजारा भत्ता देना चाहिए। दरअसल पति की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उसकी आमदनी काफी कम है। ऐेस में वह पत्नी को गुजारा भत्ता देने में असमर्थ है। पति का कहना था कि पत्नी के पास कमाई के साधन हैं। फिर भी वह गुजारा भत्ता मांग रही है।
पति की याचिका को किया खारिज
हाईकोर्ट ने कहा कि आज के दौर में दिहाड़ी करने वाला भी दिन में ५०० रुपये कमाता है और ऐसे में प्रतिमाह पांच हजार गुजारा भत्ता अधिक नहीं माना जा सकता । साथ ही पत्नी की आमदनी से जुड़ा याची कोई सुबूत नहीं पेश कर सका। ऐसे में हाईकोर्ट ने पति की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया।

  • Related Posts

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग से ज्यादा बयानों…

    Continue reading
    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!