पीआरपीसी ने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 903 आशा कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट प्रदान की

करनाल, पानीपत, (विसु)। जिला एवं इसके आसपास के गांवों के 903 आशा कार्यकर्ताओं को उनकी सेवाओं को और सुदृढ़ करने हेतु इंडियनऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 17 फरवरी, 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ददलना में मेडिकल किट प्रदान की। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता “आशा” (Accredited Social Health Activist( ASHA) जो की ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़े काम करती हैं तथा ये, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत काम करती हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, (पीआरपीसी) ने श्री तरुण कुमार बिसाई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, पानीपत, डॉ पवन जी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ददलना, सुश्री रीना, सुश्री पूनम पानीपत की गरिमामयी उपस्थिति में पानीपत एवं इसके आसपास के गांवों के 903 आशा कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट प्रदान की। इस अवसर पर श्री चरणजीत जी, सरपंच प्रतिनिधि, ददलना एवं श्री नैन पाल राणा जी भी उपस्धित रहे।
इस अवसर पर श्री एम एल डहरिया ने अपने संबोंधन में कहा कि पीआरपीसी इंडियनऑयल के मूल मूल्य “राष्ट्र- प्रथम” की अवधारणा के तहत यह काम किया है। इंडियनऑयल अपने अथक प्रयासों से न केवल देश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा प्रदान कर रहा है बल्कि अपने मूल मूल्यों के तहत कई तरह के समाज कल्याण के कार्य भी आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। उन्होने आगे कहा कि पीआरपीसी की इस निस्वार्थ सेवा के जरिए इन आशा कार्यकर्ताओं को जो मेडिकल किट दिया जा रहा है,जिससे उनकी सेवायें और सुविधाजनक बन जायेंगी, फलस्वरूप उनका काम सुगम सुदृढ़ हो जाएगा।उन्होंने विश्वास दिलवाया कि पीआरपीसी प्रबंधनवर्ग आगे भी इसी तरह के जन-कल्याण के कार्यों को निर्बाध रूप से जारी रखते हुए पानीपत, हरियाणा एवं राष्ट्र की सेवा में प्रतिबद्ध रहेगा। डॉ जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, पानीपत, ने भी अपने संबोंधन मे पीआरपीसी इंडियनऑयल के इस सहयोग की सराहना की।
इससे पहले श्री विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक, (सीसी एवं सीएसआर) ने अपने स्वागत भाषण के अंतर्गत पीआरपीसी प्रबंधनवर्ग की ओर से पानीपत एवं करनाल जिले के आसपास के गांवों में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व तथा कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।
सभी आशा कार्यकर्ताओं ने इंडियनऑयल की पीआरपीसी के प्रबंधनवर्ग से मिल रहे लगातार सहयोग के लिए अपने आभार प्रकट किया । गौरतलब है कि पीआरपीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को आज प्रदान की गयीं मेडिकल किट मे लगभग 60 लाख रुपये (साठ लाख रुपये मात्र) खर्च किए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत