पर्दे के मगरूर…..

कुछ लोगों के उम्रभर, नहीं बदलते ख्याल।
राहें सीधी हों भले, चलते टेढ़ी चाल।।

सीखा मैंने देर से, सहकर लाखों चोट।
लोग कौन से हैं खरे, और कहाँ है खोट।।

मैं कौवा ही खुश रहूँ, मेरी खुद औकात।
तू तोते-सा पिंजरे, कहता उनकी बात।।

‘सौरभ’ मेरी गलतियां, जग में हैं मशहूर।
फ़िक्र स्वयं की कीजिये, पर्दे के मगरूर।।

घर में पड़ी दरार पर, करो मुकम्मल गौर।
वरना कोई झाँक कर, भर देगा कुछ और।।

मतलब के रिश्ते जुड़े, कब देते बलिदान।
वक्त पड़े पर टूटते, शोक न कर नादान।।

उनका क्या विश्वास अब, उनसे क्या हो बात।
‘सौरभ’ अपने खून से, कर बैठे जो घात।।

कहाँ प्रेम की डोर अब, कहाँ मिलन का सार।
परिजन ही दुश्मन हुए, छुप-छुप करे प्रहार।।

-डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    न बचेगी ट्रम्प शाही …
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    जब जब इंसानियत पर  बात है आई तानाशाहों…

    Continue reading
    सुगंध को फैलाते चलो
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    सुनते चलो बढ़ते चलो मत टोको मत रुको…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026