राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा “जंतर मंतर” पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा नई दिल्ली “जंतर मंतर” पर देश के सभी राज्यों से आए योग शिक्षकों के साथ योग में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें देश और प्रदेश के योग शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी प्रदेश सरकारों द्वारा उनकी योग में विभिन्न मांगों को न मानने पर बहुत बड़ा आक्रोश जताया और केंद्र सरकार से देश में योग में विभिन्न विभागों में स्थाई रोजगार की मांग की है।

राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ की देश के सभी योग शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तरीय प्रमुख मांगे निम्न हैं-

1- देश में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक योग को मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित कर योग शिक्षकों के नए पदों का सृजन किया जाए और योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

2- राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्रों में या आरोग्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे सभी योग शिक्षक-प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए पदों का स्थाईकरण किया जाए।

3- स्कूलों और महाविद्यालयों में योग शिक्षको की नियुक्ति की जाए।

4 – सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में योग थेरेपिस्ट के पदों का सृजन किया जाए।

5- सभी डिफेंस सेक्टर में योग थेरेपिस्ट और योग शिक्षकों के पदों का सृजन किया जाए।

6 – देश में स्वतंत्र योग आयोग का गठन किया जाए।

7 – योग में नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष के स्थान पर 45 वर्ष की जाए।

इस राष्ट्रीय योग आंदोलन के मुख्य सूत्रधार राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार मंगलम सेमवाल, योगाचार्य शिव शंकर नौटियाल, योगाचार्य अमित नेगी, योगाचार्य ललित मोहन डंगवाल, योगाचार्य अर्जुन पवार, नीरज डिमरी, ओमप्रकाश कालवा, मनोज कुमार सैनी, राकेश तुनवाल, एस. एन. यादव, सुदर्शन शर्मा, मुरलीधर वर्मा, मल्लिका कानन, चारु नेगी, वैशाली श्रवण, विभाकर उपाध्याय एवं विभिन्न राज्यों से आए हुए सभी योग वीर-वीरांगनाओं ने धरना दिया, सभी योग शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो हम आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 से पूर्व इस राष्ट्रीय योग आंदोलन को और विराट रूप देंगे।

  • Related Posts

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!