तुरकौलिया में किसान सम्मान निधि योजना पर कार्यक्रम, गन्ना मंत्री ने किया उद्घाटन

तुरकौलिया। किसान भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर से किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन किसानों के लिए खास और खुशी का है। प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं, जिसमें बिहार के 80 लाख किसानों को 1600 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और कई योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, मुकेश सिंह, राजेश्वर प्रसाद सहित कई कृषि अधिकारी, कृषि समन्वयक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत