‘भीमला नायक’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने से किया इनकार

हैदराबाद| संक्रांति सीजन के दौरान दुनिया भर में रिलीज होने वाली ‘आरआरआर’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ, अन्य फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

दरअसल पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती-स्टारर ‘भीमला नायक’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है।

जहां महेश बाबू की ‘सरकारू वारी पाटा’ जनवरी में रिलीज होने वाली थी, वहीं ‘आरआरआर’ के निमार्ताओं ने एनटीआर और राम चरण-स्टारर फिल्म रिलीज की एक ही समयरेखा की घोषणा कर दी थी। बॉक्स ऑफिस पर टकराव को टालने के लिए ‘सरकारू वारी पाटा’ ने अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

पवन कल्याण के प्रशंसक जहां ‘भीमला नायक’ के स्थगित होने को लेकर चिंतित थे, वहीं निर्माताओं ने मंगलवार को सुनिश्चित किया कि फिल्म के आगे स्थगित होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

अब जबकि फिल्में ‘आरआरआर’, प्रभास और पूजा हेगड़े-स्टारर ‘राधे श्याम’ और ‘भीमला नायक’ संक्रांति के दौरान भारी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं।

‘भीमला नायक’ में पवन कल्याण हैं, जिन्हें एक पुलिस वाले की भूमिका निभानी है, जबकि राणा दग्गुबाती इस एक्शन ड्रामा में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। नित्या मेनन, संयुक्ता मेनन, मुरली शर्मा और अन्य प्रमुख भूमिका निभाएंगे। सागर के. चंद्रा द्वारा निर्देशित, ‘भीमला नायक’ का संगीत एस.एस. थमन ने दिया है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे