बांग्लादेश में पाक परस्त हिंसा!

चरण सिंह 
आरक्षण की आड़ में जो कुछ भी बांग्लादेश में हुआ उसे आंदोलन तो नहीं कहा जा सकता है। उसे बांग्लादेश की जनता की बगावत भी नहीं कहा जा सकता है। कौन से आंदोलनकारी आतंकियों को जेल से छुड़ाते हैं ? कौन से आंदोलनकारी अपने ही देश को आजादी दिलाने वाले नायक की मूर्ति क्षतिग्रस्त करते हैं ? कौन से आंदोलनकारी उनके देश के नायक पर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर और उनके बेटे को ही मार डालते हैं ?
यह सारा मामला उन लोगों की ओर षड्यंत्र रचने का इशारा कर रहा है जो बांग्लादेश के अलग देश बनने के खिलाफ थे। कट्टरपंथी नेता असदुद्दीन ओवैसी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि वह बांग्लादेश की जनता के साथ हैं या फिर शेख हसीना के। क्या ओवैसी बांग्लादेश के नायक की मूर्ति तोड़ने और उन पर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर और उनके बेटे ही हत्या करने वाले अराजक तत्वों के साथ रहने की बात कर रहे हैं ? जरूरत तो इस बात की है कि भारत बांग्लादेश में सेना भेजकर उसे अपने अधीन करे और एक स्टेट बनाकर छोड़ दे। नहीं तो आने वाले समय में बांगलादेश पाकिस्तान से भी अधिक दिक्कत भारत को देने वाला देश बन सकता है।
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में फैली हिंसा में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। बांग्लादेश की सेना का चीफ वकार उज जमान के भी पाकिस्तान से मिले होने की बात सामने आ रही है। चीन की भी उसे शह बताई जा रही है। बांग्लादेश की हिंसा से प्रश्न यह भी उठता है कि बांग्लादेश को आजाद कराने वालों उन पर फिल्म बनाने वालों और हिन्दुओं पर हमले कौन लोग कर सकते हैं ? एक साधारण आदमी भी यही कहेगा कि यह तो वही आदमी करेगा जिसे बांग्लादेश के अस्तित्व में आने पर दिक्कत थी और जो भारत से नफरत करता है।
भले ही नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अगुआई में बांग्लादेश में नई सरकार बनने जा रही हो पर बांग्लादेश की हालत लगातार बदतर होती जा रही है।

बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता और देश छोड़ने के बाद वहां जारी हिंसा के बीच हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। बांग्लादेश में जारी अराजकता और हिंसा के माहौल के बीच खबर आ रही है कि वहां मुजीबुर रहमान पर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर और उनके बेटे एक्टर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला है। शेख हसीना से नफरत करने की बात समझ में आ सकती है पर मुजीबुर रहमान से तो नफरत करने का एक ही कारण हो सकता है ये लोग बांग्लादेश की आज़ादी के समर्थक नहीं थे।

  • Related Posts

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    जरूरी यह नहीं है कि हम हर ख्वाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला