प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर दौरा: किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

पटना/भागलपुर।दीपक कुमार तिवारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कृषि मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों को आमंत्रित करने का निर्देश दे रहे हैं।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण योजनाओं को लेकर किसानों से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, आसपास के जिलों के किसानों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार पद संभालने और केंद्रीय बजट पेश होने के बाद पहला बिहार दौरा होगा, जिसे एनडीए की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शाह, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, प्रीति शेखर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!