प्रधानमंत्री मोदी बोले, ‘महिलाओं ने ठाना, पुराना दौर नहीं आने देंगी’

प्रयागराज| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की महिलाओं ने ठान लिया है कि यहां पहले की सरकारों वाला दौर दोबारा नहीं लौटने देंगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण के कार्यकम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस मौके उन्होंने बटन दबाकर 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके पहले उन्होंने बैंकिंग सखियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों से बात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। महिलाएं अब यूपी में दोबारा पहले की सरकारों वाला दौर लौटने नहीं देंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में गुंडों की हनक थी। इसका सबसे अधिक शिकार बेटियां होती थीं। वे जब थाने जाती थीं तो वहां अपराधियों को बचाने के लिए फोन आ जाते थे। योगी जी की सरकार ने ऐसे गुंडों को उनकी जगह पर पहुंचा दिया है। कहा कि अब कोई ताकत यूपी को फिर से अंधेरे में नहीं ढकेल सकती।

उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रयास किया जा रहा है। बेटियां भी चाहती हैं कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई और आगे बढ़ने के बराबर के अवसर मिलें, लेकिन बेटियों की शादी की उम्र 21 करने पर किसे तकलीफ हो रही है यह सब देख रहे हैं।

बैंक सखियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बैंक गांवों तक पहुंच गए हैं। इनके जरिए 75 लाख करोड़ का कारोबार हो रहा है। यह कोई छोटा काम नहीं है। कुछ समय पहले तक जिनके खुद के खाते नहीं थे, आज उन बहनों के हाथ में बैंकिंग की ताकत आ गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें 5 सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिए हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो बंदिश थी हमारी सरकार ने हटाई। सरकार रेप जैसे संगीन अपराधों की तेज सुनवाई के लिए 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित कर चुकी है। तीन तलाक के विरुद्ध कानून हमने बनाया।

कहा कि आज यूपी में सुरक्षा भी है अधिकार भी है, संभावनाएं भी हैं, यूपी में व्यापार भी है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद है तो यूपी को कोई अंधेरे में नहीं धकेल सकता। हमारा यूपी आगे बढ़ेगा आज ये संकल्प लें।

मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के नाम से बन रहे हैं। यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं, इनमें से 25 लाख घर महिलाओं के ही नाम हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक 2000 करोड़ महिलाओं को 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये गर्भावस्था के दौरान दिए जा चुके हैं। सैनिटरी पैड को भी हमने गरीब से गरीब बेटियों तक पहुंचाने के लिए हर काम किया। सुकन्या राशि के तहत लाखों अकाउंट खुले हैं, ताकि बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिल सके। स्वच्छ भारत के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्‍जवला योजना से गैस मिलने से, हर घर जल मिलने से भी उनके जीवन में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक लाभ महिलाओं को इन योजनाओं का हुआ है। पहले पैसे के अभाव में इनके जीवन पर संकट रहता था। अब 5 लाख का इलाज मिलने से उनकी ये चिंता दूर हुई है।

मोदी ने कहा कि जिन 202 पुष्टाहार प्लांट का आज उद्घाटन हुआ है उससे महिलाओं को काम भी मिलेगा और सुविधा भी। इन योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। आज मुझे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का अवसर मिला। यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने जो सम्मान दिया है वो अभूतपूर्व है। महिलाओं का जीवन पीढ़ियों का जीवन बदलने वाला होता है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!