प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर की चिराग पासवान की तारीफ

अभिजीत पाण्डेय

नई दिल्ली/पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और वह अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं।

चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसदों से मुलाकात की ।

प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कि रामविलास पासवान जी मेरे बहुत प्रिय मित्र थे, जिनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे खुशी है कि चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और रामविलास जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं। संसद का सत्र शुरु होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते थे, वे सार्वजनिक मंच से चिराग पासवान की तारीफ करते रहे। पीएम ने नीतीश कुमार के साथ भी जब मंच साझा किया,तब उन्होंने कहा कि मेरा छोटा भाई चिराग पासवान मेरे मित्र के सपने को आगे बढ़ा रहा है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश