Prime Minister Kisan Yojana : किसानों को दो अक्टूबर को मिल सकती है 12वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत मिलने वाले 2000 हजार रुपये 12 करोड़ किसानों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दो अकटूबर को मिल सकते हैं। दरअसल बीते कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त 30 सितम्बर तक ट्रांसफर कर देगी। हालांकि किसानों को अब भी 12वीं किस्त के तहत मिलने वाले 2000 हजार रुपये का इंतजार है। ऐसे में सवाल उटता है कि आखिर कब तक किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये आएंगे। दो अक्टूबर यानी कि कल दो अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है।

दरअसल दो अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिये थे। उन्होंने ही जय जवान, जय किसान का भी नारा दिया था। इसी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी किसानों के लिए संघर्ष किया था। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के लिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करने का यह सबसे सही दिन है।

दरअसल केंद्र सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रुप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये देती है। यह रकम तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2000 रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं। किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके हैं। आखिरी किस्त 11,19,83,555 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये गये थे। अब 12वीं किस्त के लिए 12 करोड़ से ज्यादा लोग दायरे हैं हैं। हालांकि इसके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा