प्रधानमंत्री ने किया राजगीर रेलवे स्टेशन पर खाजा स्टाॅल का उद्घाटन

राजगीर। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत पर्यटक शहर राजगीर के रेलवे स्टेशन पर खोले गये खाजा स्टॉल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार की सुबह किया गया है। स्टाॅल के प्रोपराइटर रणवीर कुमार ने बताया कि राजगीर रेलवे स्टेशन पर मीठा खाजा 160 रुपये किलो, मीठ स्पेशल खाजा 180 रुपये किलो और नमकीन खाजा 200 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है।

\जा स्टाॅल का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 700 से अधिक स्थानों पर उद्घाटन – शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजगीर सहित देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 1500 स्टॉल का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा इससे गरीब परिवार के लोगों को लाभ होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय संस्कृति और मिठाईयों के विकास को गति मिलेगी। भारत को युवा देश बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा आज जो उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। वह उनके उज्जवल भविष्य का संकेत है। 21वीं सदी में भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल रही है। सौर ऊर्जा वाले स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। यह सब मेक इन इंडिया का सिस्टम बन रहा है। उन्होंने कहा वह (प्रधानमंत्री) वोकल फाॅर लोकल का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लोकल उत्पादों की गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है। नवाचार संचालित उत्पाद न केवल घरेलू मांग को पूरा करते हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भी अपील करते हैं। रेलवे भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रचार प्रसार भी इसमें निहित है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संस्कृति के साथ आस्था का भी विकास राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा आज रेलवे का विकास पर्व है। 85 हजार करोड़ से अधिक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास इस विकास पर्व पर किया गया है। उन्होंने कहा 2014 से पहले 40- 50 रेलवे स्टेशन डिजिटल होते थे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से 500 स्टेशन डिजिटल हो रहे हैं। देश आर्थिक गतिविधियों के साथ डिजिटल बन रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं – नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के अलावे दानापुर रेल मंडल के सीटीआई मनोहर पासवान, वेलफेयर इंस्पेक्टर भूषण कुमार, राजगीर रेलवे स्टेशन प्रबंधक चंद्रभूषण सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, मोकामा टेलीकॉम एसएसई निलेश कुमार, रेलवे के सहायक मंडल अभियंता डी के सिन्हा,
रणवीर कुमार एवं अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। लेकिन इस स्टेशन से जुड़े रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़े।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?