भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान पहलवान को जड़ा थप्पड़

रांची| रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में लोग उस वक्त हैरान रह गये, जब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने उत्तर प्रदेश के एक पहलवान को मंच पर थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर प्रतियोगिता के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कई खिलाड़ियों ने इसपर जोरदार विरोध जताया। बाद में झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 15 दिसंबर को शुरू हुई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 800 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान एज वेरिफिकेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के एक पहलवान को 15 वर्ष से ऊपर का पाया गया और तकनीकी आधार पर उसे डिबार घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता की टेक्नीकल टीम के सामने उस पहलवान ने पहले आपत्ति दर्ज करायी, लेकिन जब उसकी दावेदारी खारिज कर दी गयी तो उसने स्टेज पर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बात करने की कोशिश की। वह अपनी बातें रख रहा था।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जब उसे तकनीकी टीम ने डिबार कर दिया है तो वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता। इसी बहस के दौरान अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने आपा खो दिया और युवा पहलवान को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया। इसपर हंगामा होने लगा तो बृजभूषण सिंह ने कहा कि पहलवान डिस्क्वालिफाई होने के बावजूद बदतमीजी पर उतर आया था। इसी वजह से आवेश में आकर उन्होंने हाथ चलाया। उन्होंने कहा कि हमारे संघ में अनुशासनहीनता की जगह नहीं है।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश