Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan पर एक्शन की तैयारी, ED कर सकती है पूछताछ

Lucknow News: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गौरी खान लखनऊ स्थित रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर हैं. गौरी खान से ईडी पूछताछ की तैयारी में है. इस कंपनी के ऊपर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड रुपए हड़पने का आरोप लगा है. पैसे हड़पने के आरोप के बाद इस कंपनी के जांच के दायरे में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी आ रही हैं.

बढ़ सकती हैं गौरी की मुश्किलें

जानकारी के मुताबिक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट मुख्यालय से गौरी खान को नोटिस देने की अनुमति लेने की तैयारी की जा रही है. अनुमति मिलने के बाद ईडी गौरी खान से पूछताछ करेगी. अनुमति मिलने के बाद गौरी से पूछताछ में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारी इस बात का पता लगाएंगे कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया है और यह पैसे कैसे उनको दिए गए हैं. इसके लिए क्या-क्या अनुबंध हुआ है और इस अनुबंध का कागज भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट गौरी खान से लेगा.

क्या था मामला?

राजधानी लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी ग्रुप का प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट में एक फ्लैट मुंबई निवासी व्यक्ति किरीट जसवंत शाह ने 2015 में 85 लाख रुपए का खरीदा था पर कंपनी ने उनको अभी तक ना कब्जा दिया ना ही रकम लौटाई. इसी के चलते जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था.

मुकदमे में किरीट जसवंत शाह ने गौरी खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट का प्रचार गौरी खान ने किया था और इसी वजह से उन्होंने गौरी पर विश्वास करते हुए यह प्रॉपर्टी ली थी. लेकिन उनकी मेहनत की कमाई से लिया गया फ्लैट उनको नहीं मिल पाया. इसी मामले में अब ईडी अनुमति मिलने के बाद गौरी खान से पूछताछ कर सकती है.

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया