पटना में बड़े बदलाव की तैयारी!

 -जानिए नीतीश कैबिनेट के फैसलों की पूरी डिटेल

दीपक कुमार तिवारी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पटना में क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस बनाने के लिए 1.46 एकड़ जमीन विदेश मंत्रालय को निःशुल्क ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। बैठक में कुल 55 एजेंडों पर मुहर लगी।
कैबिनेट की बैठक में पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस यूनिवर्सिटी के बनने के बाद राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे।
केैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के लिए 21 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। यह निर्णय प्रगति यात्रा को और प्रभावी बनाने और राज्य के विकास को तेज गति देने के लिए लिया गया है। प्रगति यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर कोने में पहुंचकर वहां के नागरिकों की वास्तविक स्थिति को समझना और सरकार की योजनाओं का प्रभाव देखना है।
कैबिनेट की बैठक में पटना एयरपोर्ट के विकास के लिए 21 एकड़ जमीन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह जमीन पहले भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को लीज पर दी गई थी। अब इसे पटना एयरपोर्ट में समानांतर टैक्सी ट्रैक के निर्माण के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे हवाई यातायात को सुगम बनाया जा सकेगा।
पटना में बेली रोड स्थित 60 सेट ऑफिसर्स आवास के लिए 246 करोड़ रुपये की प्रशासनित स्वीकृति दी गई। वहीं भोजपुर के पीरो अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में कोर्ट भवन, हाजत भवन और अन्य निर्माण कार्य के लिए 34 करोड़ से अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना