उत्तर बिहार के जिलों में 13 अप्रैल के आसपास वर्षा की संभावना

 

समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 10-14 अप्रैल, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाये रह सकते है। 13 अप्रैल के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा-बुंदी हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सैल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सैल्सियस रहा है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। • सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *