सतर्क और जागरूकता के बावजूद बिहार से आधी आबादी का प्रतिनिधित्व नाममात्र

अभिजीत पांडे
पटना । बिहार में महिला मतदाता ज्यादा सजग होकर पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक वोट करती हैंं , लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार से आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली थी सिर्फ तीन सांसद।चुनाव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 40 सांसद देने वाले इस राज्य में महिला वोटरों ने पिछली बार 32 संसदीय क्षेत्रों में पुरुष की तुलना में अधिक मतदान किया था।

इस चुनाव में 54.9 प्रतिशत पुरुषों ने को 59.58 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किये थे। बिहार में 2014 के लोकसभा चुनाव में 26 सीटें ऐसी थीं, जहां महिला वोटरों का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक था। लोकसभा चुनाव 2024 में तीन करोड़ 64 लाख एक हजार 903 महिला मतदाता है ‌। हालांकि, पुरुष वोटरों की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है। बिहार में कुल चार करोड़ पुरुष वोटर हैं। लेकिन रोजी-रोटी के लिए राज्य से बाहर होने के कारण पुरुष मतदाओं का पूरा मत पड़ नहीं पाता है।

बिहार में सीमांचल की लोकसभा सीटों पर महिला वोट का प्रतिशत राज्य के अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में अधिक रहा था । कटिहार में 72.41% महिलाओं ने वोट दिये। जबकि महज 63% पुरुषों ने वोट डाले. सुपौल में 71.68% किशनगंज में 70.04%, अररिया में 69.43% और पूर्णिया में 68.13% के साथ अधिकांश सीटों पर 60% से अधिक मतदान महिलाओं ने किया।

वहीं, 2014 में कुल मतदान को देखें तो बिहार में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 59.92 था, जबकि मात्र 55.26 फीसदी मतदान पुरुषों ने किया था। बिहार में जिन सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा, उनमें कटिहार में 72.37%, सुपौल में 71.64%, किशनगंज में 70.37%, अररिया में 69.39%, पूर्णिया में 68.15%, बेगूसराय में 67.13%, समस्तीपुर में 66.74%, वैशाली में 66.62% और उजियारपुर में 65.12% था, जबकि बिहार की 40 संसदीय सीटों में से किसी पर भी पुरुषों का मतदान प्रतिशत 65 फीसदी से ज्यादा नहीं था।

इसके बावजूद लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार से सिर्फ तीन महिला सांसद लोकसभा पहुंच पायी थीं। इसमें वैशाली से लोजपा के टिकट पर वीणा देवी, शिवहर से भाजपा के टिकट पर रमा देवी और सिवान से जदयू के टिकट पर कविता सिंह। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से लोजपा की वीणा देवी, शिवहर से भाजपा की रमा देवी और सुपौल से कांग्रेस की रंजीता रंजन संसद पहुंची थीं।

देश में 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया था। 13 में से 11 राज्यों में पिछली बार और 2014 में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा था। लेकिन इस बार महिला पुरुष के बीच मतदान का अंतर और बढ़ा है। इस बार इसमें दो राज्य बिहार और उत्तराखंड और शामिल हो गये हैं। जिन 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। उनमें बिहार, उत्तराखंड, मणिपुर, मेघालय, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दमन दीव है।

  • Related Posts

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मुजफ्फरपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टास्क फोर्स…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • July 6, 2026
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    • By TN15
    • July 6, 2026
    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा