राहुल गांधी को सजा मिलने के बाद गर्माई राजनीति, आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस

सत्ता पक्ष बता रहा है पिछड़ा वर्ग का अपमान तो विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगा रहा विपक्ष को टारगेट करने का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन करने के साथ ही दिल्ली विजय चौक पर मार्च निकाल रही है तो बीजेपी ने मामले को पिछड़ों के अपमान से जोड़ लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कह दिया है कि पिछड़ा वर्ग इस अपमान का बदला कांग्रेस से लेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चहिए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि राहुल गांधी ने अहंकार के चलते माफी नहीं मांगी तो पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कानून ने अपना काम किया है।

कुल मिलाकर मामले पर फिर से कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गये हैं। बीजेपी कांग्रेस के प्रदर्शन को कोर्ट की अवमानना बता रही है तो कांग्रेस बीजेपी पर राहुल गांधी को टारगेट करने का आरोप लगा रही है। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद बीजेपी राहुल गांधी को गंभीरता से लेने लगी है। लंदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र की धज्जिया उड़ाने तथा फोन को पेगासस पर लगाने के आरोप के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के यह कहने पर कि उनसे कई महिलाओं ने यह भी कहा कि उनके साथ बलात्कार किया गया है। उनके दिल्ली आवास पर पुलिस को भेजा गया। दरअसल केंद्र सरकार ने लगभग पूरे विपक्ष को चुप कर रखा है पर राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर मुखर हैं और पीएम मोदी को पानी पी-पीएम को केस रहे हंै। राहुल गांधी सदस्यता जाने की परवाह न करते हुए लगातार पीएम मोदी को ललकार रहे हैं। उनकी प्रधानमंत्री को सीधी ललकार लोगों को खूब भा रही है। इसमें दो राय नहीं कि राहुल गांधी का कद बढ़ा है।

  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    उम्र नहीं, जुनून चाहिए

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!