ड्राइवरों के हित में शुरू की राजनीतिक पहल : तिवारी 

 जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने की ड्राइवरों से एकजुट होने की अपील

हनुमानगढ़ जिला भादरा से सीताराम वर्मा को बनाया गया पार्टी का जिलाध्यक्ष

द न्यूज 15
नई दिल्ली। जनसेवा ड्राइवर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण आर तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज भाई और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तजिंदर सिंह सिंह ने संयुक्त रूप से कहा है कि जन सेवा ड्राइवर पार्टी ने पूरे देश मे सभी प्रकार के ड्राइवरों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक राजनीतिक पहल की है, जो आज के हालात में बहुत जरुरी है। दोनों नेताओं ने कहा है कि आप का देश के प्रति प्रेम सराहनीय है परन्तु आज के दिन तक आपको राजनीतिक स्थान न मिलने से सारी सुविधाओं से वचिंत रखा जा रहा है। हमें शासन और प्रशासन के अलावा समाज में बुरी तरह से प्रभावित किया गया है। हम लोगों ने एक ड्राइवर से अपने जीवन यापन की शुरुआत की थी। हमारे देश में ड्राइवर को बहुत नीचे दे दर्जे का समझा जाता है। हम लोगों को मात्र तिरस्कार, अपमान व परेशनियां ही झेलनी पड़ती है। ड्राइवरों को मान सम्मान व आथिक योजनाओ से जोड़ने के लिए जब तक सभी की सक्रिय राजनैतिक भागीदारी नहीं होगी तब तक कोई हमारी सुनने वाला है। वर्षो से ड्राइवर हित के लिए सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के हम ह्रदय से आभारी हैं। जन सेवा ड्राइवर पार्टी पूरी तरह ड्राइवर हित के लिए सम्पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से समर्पित रहेगी और आपके सहयोग व समझदारी से अनेको ड्राइवर जन प्रतिनिधि बनेंगे। बस हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। अपने हक़ की लड़ाई को लड़ना है।
सीताराम वर्मा बने जिलाध्यक्ष : जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने इंद्रजीत सिंह उप्पल की अगुआई में हनुमानगढ़ जिला भादरा से सीताराम वर्मा को जिलाध्यक्ष और रतन सिंह ढाका को एक्टिव मेंबर बनाया है। इस अवसर पर ड्राइवर ने इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए देश और समाज के अलावा पार्टी के लिए पूरी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम काम करने की उम्मीद की है।

Related Posts

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

Continue reading
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस