गायघाट में अम्बेडकर प्रतिभा अनावरण के बहाने दिखी सियासी गर्मी

-राजद विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
-महागठबंधन व एनडीए में उम्मीदवारों की बढ़ती दावेदारी से बढ़ी हलचल

दीपक तिवारी

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। मंगलवार की शाम जहां मानसून की बारिश ने मौसम में ठंडक घोली, वहीं मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में सियासी गर्मी अपने चरम पर दिखी। गायघाट प्रखंड परिसर में राजद विधायक निरंजन राय ने राज्य स्तर के नेताओं की उपस्थिति में अम्बेडकर प्रतिभा अनावरण समारोह का आयोजन कर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया।

इस मौके पर विधायक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया और अगले कार्यकाल की योजनाओं का खाका भी जनता के सामने रखा। जनसभा में पिछड़ा, अति पिछड़ा और अन्य वर्गों के समर्थन को साधने की भी भरपूर कोशिश दिखी।

महागठबंधन में जहां चंदन यादव, आदर्श सिंह उर्फ राजा, डॉ. शेखर सुमन, जितेंद्र यादव जैसे नामों की दावेदारी सामने आ चुकी है, वहीं राजद विधायक ने अपनी मज़बूत उपस्थिति से उन्हें चुनौती देने की मंशा जता दी। दूसरी ओर, एनडीए खेमे में भी हलचल तेज़ है। हाल ही में वैशाली सांसद वीणा देवी ने मीडिया से साफ कहा कि गायघाट से एनडीए प्रत्याशी कोमल सिंह ही होंगे।

इधर, जदयू से पूर्व विधायक महेश्वर यादव के पुत्र प्रभात किरण भी सक्रिय हैं। वहीं रानी सिंह, अशोक सिंह जैसे अन्य दावेदार भी चर्चा में हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में तीन जिला पार्षद, एक मुखिया सहित कई नए चेहरे भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। गायघाट में चुनावी समर से पहले सियासी तापमान अब लगातार चढ़ता जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?