नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में पुलिस, RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीते दिनों वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल खड़ा कर दिया। इस बवाल के बाद पुलिस ने कई सौ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस मामले में अब पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। नोएडा पुलिस ने RJD के दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचन यादव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनके ऊपर नोएडा का वीडियो बताकर गलत वीडियो शेयर करने का आरोप लगा है।

गलत वीडियो शेयर करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक गलत वीडियो शेयर करने से नोएडा के अलग अलग क्षेत्रो में भय और अविश्वास का माहौल बना। पुलिस के मुताबिक सुनियोजित ढंग से पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए भड़काऊ सूचना शेयर की गई। साथ ही भ्रामक नैरेटिव बनाकर और लोगों को भड़काकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का भी आरोप लगा है। आरोपी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ BNS की धारा 353(1)(b), सूचना प्रधौगिकी अधिनियम की धारा 66 और धारा 66D के तहत दर्ज किया गया मुकदमा. पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

हिंसक प्रदर्शन और बवाल के बाद काम पर लौट रहे मजदूर

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से जारी हिंसक धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार को अधिकतर इकाइयां खुल गईं और वहां कामगार काम करने के लिए आए. क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थान भी खुल गए हैं। पुलिस द्वारा की जा रही गिरफ्तारियों के बीच कई कंपनी में बहुत कम कामगार आए और अधिकतर श्रमिकों को यह डर सता रहा है कि कहीं उन्हें उपद्रवी मानकर गिरफ्तार न कर लिया जाए। अपनी मांगों को लेकर सुबह कुछ स्थानों पर इकट्ठा होना शुरू हुए, जिन्हें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर वापस काम पर भेज दिया।
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया