स्कूल जाने के रास्ते फरार युवती की पुलिस ने की बरामदगी, प्रेमी के साथ निकाह संपन्न

वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल क्षेत्र के आदमपुर गांव की एक युवती, जो स्कूल के लिए घर से निकली थी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद मंगलवार को दोनों के परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल का निकाह कराया गया।

घटना 15 अक्टूबर की है, जब आदमपुर निवासी मो. मोनिफ की बेटी शमा प्रवीण स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और अपने प्रेमी मो. साजिद के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला, तो उसकी मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया।

पुलिस को दो दिन पहले सूचना मिली कि युवती मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के करजा गांव में है। इस सूचना पर सहायक पुलिस निरीक्षक उमाकांत सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद किया। साथ ही, उसके प्रेमी मो. साजिद को भी करजा थाना के पकड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया।

युवती को सोमवार को हाजीपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसकी उम्र बालिग साबित हुई। कोर्ट ने उसे परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों की सहमति से बाबा गुलाम रसूल साह वारसी के मजार पर निकाह संपन्न हुआ।

इस निकाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और प्रेमी युगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। सहायक पुलिस निरीक्षक उमाकांत सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से यह निकाह संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    कर्नाटक में फिर इस सीएम बदलने की अटकलें तेज 
    • TN15TN15
    • July 10, 2025

    नवम्बर में डीके शिवकुमार बन सकते हैं मुख्यमंत्री छह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    • By TN15
    • August 11, 2026
    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप