पुलिस हमारे देश की…

पुलिस हमारे देश की, हँस-हँस सहती वार।
परिजनों से दूर रहे, ले कंधे पर भार ।।

होली या दीपावली, कैसा भी हो काम।
पुलिस रक्षक दल बने, बिना करे विश्राम।।

हम रहते घर चैन से, पहरा दे दिन रात।
पुलिस सामने आ अड़े, सहने हर आघात।।

अमन शांति कायम रहे, प्रतिपल है तैयार।
सतत सजग हो कर करे, अपराधी पर वार।।

विपदा में बेख़ौफ़ हो, देती अपनी जान।
ऋणी हैं सभी पुलिस के, देते हम सम्मान।

खाकी की सब मुश्किलें, दूर करे सरकार।
व्यवस्थित रहे कायदे, पुलिस बने आधार।।

फिक्र नहीं कोई कहीं, न्यायालय है मौन।
पुलिस चोर की गाँठ को, खोले सौरभ कौन।।

चोर, जुआरी घूमते, पीकर रात शराब।
पुलिस प्रशासन सो रहा, दे अब कौन जवाब।।

सीटी मारे जब पुलिस, बजे हृदय में तार।
अभी तुम्हारी ले खबर, उठती एक पुकार॥

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से)

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा