मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम होना था वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  इसमें से एक शख्स के पास से बंदूक मिली है। पीएम मोदी का कार्यक्रम BKC के नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में होना है। हिरासत में लिया गया शख्स खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था।

 

 

 

 PMO का नकली आईडी कार्ड बरामद

 

 

गिरफ्तार युवक का नाम रोहन पारेख है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया की रोहन के पास PMO का नकली आईडी कार्ड भी था। सिक्योरिटी ने जब जांच की तो उसका आईडी फर्जी निकला।  रोहन एक बॉडीगार्ड भी लेकर घूमता था, जिसके पास एक बंदूक थी। इस मामले में आगे की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

 

 

मुंबई में पीएम मोदी का कार्यक्रम

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को करीब 5.45 बजे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से संबंधित दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली वार्षिक सम्मेलनों में से एक है। जीएफएफ 2020 से एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा है, जहां नीति निर्माता, रेगुलेटर, सेंट्रल बैंक, वित्तीय संस्थान, वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां, प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य वैश्विक हितधारक फाइनेंस सेक्टर के भविष्य को आकार देने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं।

 

 

जीएफएफ 2026 का मकसद

 

जीएफएफ 2026 का मकसद डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को आगे बढ़ाते हुए संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलना है. सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि एजेंटिक एआई, प्रोग्राम किए जा सकने वाले वित्तीय साधन, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण उभरती टेक्नोलॉजी दुनिया भर में नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए भरोसेमंद, समावेशी और मापने योग्य परिणाम कैसे सुनिश्चित कर सकती हैं।

इससे पहले पीएम मोदी का कार्यक्रम वडोदरा में है. यहां वह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो 326 किलोमीटर लंबे हैं और 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए गए हैं. इनमें न्यू सानंद (नॉर्थ)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी खंड शामिल हैं।

  • Related Posts

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading
    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर