महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने चलाया 90 दिवसीय अभियान

ऋषि तिवारी
नोएडा। नारी शक्ति को समर्पित शारदीय नवरात्र के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान फेज-5 के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की महिला सुरक्षा टीम द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए बच्चों, महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र कर उनसे वार्तालाप करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति 5.0, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एवं उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित करते हुए महिलाओं व बच्चियों को पाॅश एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ ही लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।

  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे