पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ऑटो चालकों के रूट चार्ट को दिखाई हरी झंडी

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा यातायात माह के अवसर पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने व व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ऑटो चालकों को रूट चार्ट और रूट नम्बर रिफ्लेक्टर प्रदान करते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनपद में रोजाना हजारों लोगों द्वारा अपने गंतव्य पर आने-जाने हेतु ऑटो रिक्शा का उपयोग किया जाता है जिस कारण जनपद में ऑटो रूट को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है ताकि आमजन को जाम व अन्य समस्याओं का सामना न करना पडे। सभी ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों व परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर आपसी सहमती के आधार पर रूट का निर्धारण किया गया है जिससे ऑटो चालकों, ई-रिक्शा चालकों व आमजन को परेशानी का सामना न करना पडे।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाये रखने, सार्वजनिक मार्गाे का सड़क अनुशासन का पालन कराने तथा मार्गाे पर ऑटो की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ऑटो चालकों को रूट चार्ट और रूट नम्बर रिफ्लेक्टर प्रदान किये गये।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    आजमगढ़ में ख़राब सिस्टम की भेंट चढ़ गया अच्छा-खासा परिवार!

    ‘ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो’, SIR के विवाद पर क्या बोला विपक्ष?