शराब तस्करी और हुड़दंग पर पुलिस की कार्रवाई, 6 कारोबारी एवं 2 पियक्कड़ गिरफ्तार

 एक महिला तस्कर भी शामिल

मंसूर. ए. बशीर। तुरकौलिया।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। हालिया कार्रवाई में पुलिस ने 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला समेत छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को भी पकड़ा गया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, जयसिंहपुर के चिलराव गांव से सुरेंद्र बैठा और बिग़ू राम, जबकि घरवारी टोला से जामुन मांझी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही बसवरिया टोला में छापेमारी के दौरान महिला तस्कर उमरावती देवी उर्फ सविता देवी को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।

इसके अलावा, जयसिंहपुर जमुनिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे भैरव सिंह और जय किशोर कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

#शराबबंदी #तुरकौलिया #पुलिसकार्रवाई #महिलातस्कर #अवैधशराब #बिहारसमाचार

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

    ‘भारत दुश्मन नहीं है’, मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत