बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का भागलपुर दौरा, बीजेपी ने कसी कमर

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार की सियासत गरमा गई है। अक्टूबर-नवंबर 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देशभर के किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरे को चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी ने संभाली चुनावी कमान:

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जबरदस्त तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों तक की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पार्टी ने 12 जिलों पर विशेष फोकस किया है, जहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभारियों की सूची जारी:

भागलपुर जिले में अनिल ठाकुर को क्षेत्रीय प्रभारी और मनीष पांडे को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा विधायक संजय सरावगी को इस जिले की जिम्मेदारी दी गई है। नवगछिया में इंजीनियर शैलेंद्र क्षेत्रीय प्रभारी होंगे, जबकि पूर्व सांसद अनिल यादव सह प्रभारी रहेंगे। मंत्री रेणु देवी और विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल को भी भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

मधेपुरा जिले के लिए सत्येंद्र राय और विनोद मंडल को सह प्रभारी बनाया गया है। बांका जिले में विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता क्षेत्रीय प्रभारी होंगे। लखीसराय जिले में धीरेंद्र सिंह, जबकि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा स्वयं कमान संभालेंगे। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, खगड़िया में रविंद्र रंजन, जमुई में राजू झा सह प्रभारी रहेंगे।

नीतीश मिश्रा को मिली अररिया की जिम्मेदारी:

मुंगेर जिले में संजय खंडेलिया, कटिहार में नरेश साह, पूर्णिया में सरोज झा को प्रभारी बनाया गया है। अररिया जिले में सांसद प्रदीप सिंह, स्वदेश यादव, विजय शंकर चौधरी के साथ मंत्री नीतीश मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक समीकरण क्या कहते हैं?

पीएम मोदी का बिहार दौरा एनडीए की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। बीजेपी और जेडीयू ने मंत्री, सांसद और विधायकों को मैदान में उतार दिया है ताकि 2025 के चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सके।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी की यह रैली बिहार के राजनीतिक समीकरणों को कितना प्रभावित करती है और क्या एनडीए इस दौरे के जरिए महागठबंधन पर बढ़त बना पाएगा?

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला