2019 में 9 तो इस बार बिहार में 16 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी

राम नरेश
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी 40 सीटों पर जीत के लिए 16 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों में सभा संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने जनसभा मे राजग की जीत सुनिश्चित करने के लिये हूंकार भरेंगे ।

 

मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी पटना साहिब, गया, जमुई, अररिया, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भागलपुर, दरभंगा, पटलिपुत्रा, सासाराम, बाल्मीकि नगर के साथ ही अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, अररिया, उजियापुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, बेतिया, सीवान, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, सारण, महाराजगंज, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, उजियारपुर, सीतामढ़ी, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, पटना साहिब सहित अन्य जगहों पर जनसभा कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सासाराम, बक्सर, आरा, महाराजगंज, छपरा, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण बाल्मीकि नगर में जनसभा करने की संभावना है। जबकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, वैशाली, आरा, सीवान, सारण में चुनावी जनसभा करने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ ही जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की जनसभाओं की योजना तैयार की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की 2019 की तुलना में इस बार 7 सभाएं अधिक करेंगे।

विदित हो कि 2019 के लोकसभा में एनडीए ने 40 में 39 सीटों पर हासिल की थी और इसके लिए पीएम मोदी 9 बार बिहार आए थे और 11 जनसभाओं को संबोधित किया था। लेकिन, इस बार वह पीएम नरेंद्र मोदी 40 में 40 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ 16 से अधिक लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं संबोधित करेंगे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी