कतरीसराय की महिला चिकित्सक डॉ सोनम गुप्ता

प्रत्येक मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में देंगी सेवा

 राजगीर । सिविल सर्जन द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर में सप्ताह में एक दिन के लिए एक लेडीज डाॅक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कतरीसराय की महिला चिकित्सक डॉ सोनम गुप्ता को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी लगाया गया है। यहाँ की महिला चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ श्यामा राय के सिविल सर्जन बनने के बाद महिलाओं के बंध्याकरण और सिजेरियन ऑपरेशन का काम ठप हो गया था। अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ उमेश चन्द्र के अनुरोध पर महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सिविल सर्जन द्वारा निर्गत आदेश में कहा गया है कि अनुमंडलीय अस्पताल की महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्यामा राय बतौर नालन्दा सिविल सर्जन बनायी गयी हैं। उनके जाने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर में स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण सिजेरियन ऑपरेशन और बंध्याकरण कार्य बाधित हो रहा था। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की मांग सिविल सर्जन से की गयी थी। डॉ सोनम गुप्ता को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर में ड्यूटी करने, बंध्याकरण (परिवार कल्याण ऑपरेशन) और सिजेरियन ऑपरेशन करने के लिए निदेशित किया गया है। कतरीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भी निदेशित किया गया है कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को डॉ सोनम गुप्ता को अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर भेजना सुनिश्चित करेगें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी