पीएम मोदी ने मुझसे बिटकॉइन घोटाले को लेकर चिंता ना करने को कहा: बोम्मई

नई दिल्ली | कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे राज्य में बिटकॉइन घोटाले को लेकर चिंता नहीं करने को कहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बैठक में बिटकॉइन घोटाले पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने दावा किया, “जब मैंने उन्हें घोटाले के बारे में बताना शुरू किया, तो उन्होंने मुझे इस सब के बारे में परेशान ना होने के लिए कहा।”

बोम्मई ने कहा कि मोदी ने उनसे और अधिक समर्पण और साहस के साथ लोगों की सेवा जारी रखने को कहा है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। वह पिछले 100 दिनों के दौरान प्रशासन और हमारे फैसलों के लिए विशेष रूप से उत्सुक थे। चीजों को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।”

बोम्मई ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में चार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री खुशी-खुशी कर्नाटक दौरे के लिए राजी हो गए और आश्वासन दिया कि वह दो बार राज्य का दौरा करेंगे।”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रेलवे उपनगरीय परियोजना की आधारशिला रखने और बेंगलुरु में अम्बेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सफल होनी चाहिए, क्योंकि कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसके पास डिजिटल प्रारूप में किसानों का डेटा है। उन्होंने पूरे देश में इस योजना का अनुकरण करने की इच्छा व्यक्त की।

राज्य सरकार द्वारा लाए गए पारदर्शिता अधिनियम को प्रधानमंत्री ने पसंद किया, जिन्होंने इसे क्रांतिकारी कदम बताया। बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन पर भी लंबी चर्चा हुई।

बोम्मई ने कहा, “हंगल उपचुनाव हारने पर प्रधानमंत्री ने जीत-हार को उसी तरह लेने की सलाह दी और मुझसे 2023 के आम चुनाव का लक्ष्य तय करने और लोगों का दिल जीतने को कहा है।”

बोम्मई ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और राज्य में आगामी चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “मैंने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। यह एक संक्षिप्त बैठक थी।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने बिटकॉइन घोटाले पर चर्चा की, बोम्मई ने कहा कि गृह मंत्री होने के नाते, अमित शाह को इस मुद्दे पर उनसे ज्यादा जानकारी होगी।

Related Posts

अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता भी…

Continue reading
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति एक नए दौर से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया