मांझी की राष्ट्रपति से अपील, कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लें

पटना | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अनुरोध किया कि ‘वास्तविक स्वतंत्रता’ वाली विवादास्पद टिप्पणी के कारण हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार को वापस ले लिया जाए। मांझी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति को कंगना रनौत का पद्मश्री पुरस्कार वापस ले लेना चाहिए या पूरी दुनिया को यह समझा दिया जाए कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, भगत सिंह, सरदार पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य ने आजादी के लिए भीख मांगी थी, जो ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा दी गई। शर्म करो कंगना।”

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, “भीख मांगने से मिली आजादी असली आजादी नहीं है। हमने 2014 में असली आजादी हासिल की है।”

जीतन राम मांझी के अलावा, भाजपा नेता वरुण गांधी ने भी कंगना के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की।

वरुण ने कहा, “कंगना ने एक बार महात्मा गांधी के बलिदान का अपमान किया और उनके हत्यारे की सराहना की। अब, उन्होंने मंगल पांडे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का अपमान किया। पागल या देशद्रोह की मानसिकता वाली व्यक्ति को मैं क्या कहूं?”

 

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?