अफगान सिखों, हिंदुओं से मिले PM मोदी, पगड़ी देख सोशल मीडिया पर लोग देने लगे ऐसे रिएक्शंस

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने निवास पर अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हुए हिंदू और सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी से शनिवार सुबह अफगानिस्तान से भारत आए हुए सिखों और हिंदुओ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान सिख और हिन्दू समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को बुरे वक्त में साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। साथ ही समाज के लोगों ने तालिबान के कब्जे के बाद भारत में उन्हें शरण देने के लिए पीएम का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान निदान सिंह सचदेवा भी मौजूद थे। बता दें कि निदान सिंह सचदेवा को 2020 में तालिबान ने अगवा कर लिया था।
अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हुए सिखों और हिंदुओं से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक खास तरह की पगड़ी पहनी हुई थी। इस पगड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस पगड़ी को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
कैप्टन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, “बंगाल में पहले चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश के मतुआ मंदिर में वोटरों को लुभाने के लिए गए थे। प्रधानमंत्री वही फिर एक बार पंजाब चुनाव को प्रभावित करने के लिए दोहरा रहे हैं। कुछ नहीं होने वाला ,जनता राजनीति समझती है।” वहीं शुवेशक राय ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि, “मेरा अफगानिस्तान से बहुत पुराना रिश्ता है, मैं 20 साल अफगानिस्तान में हिंदू भाइयों के साथ रहता था।” जबकि प्रथम गोयल नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो सिख समुदाय को इतना प्यार करता हो।”
सुधांशु पांडेय नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “अफगान से मिले, सिख से मिले, हिंदू से मिले या किसी से भी मिले, इस चुनाव में 4 स्टेट हारेंगे।” जबकि मुकेश नाम के ट्विटर यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि, “दुग्गल साहब आज अफगानी ड्रेस में क्या बने हैं?”
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भी सिख समुदाय के वरिष्ठ लोगों के साथ मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि, “आज सुबह मैं संत समाज और सिख समुदाय के बहुत से लोगों से मिला। ये विशिष्ट व्यक्ति हैं जो सिख संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और समाज की सेवा करने में सबसे आगे हैं।”

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!