PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया।17 से 19 सितंबर 2026 तक चलने वाली यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आयोजित की जा रही है। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ी ग्लोबल और भारतीय कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्ट-अप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र एक साथ आएंगे। इस कार्यक्रम में भारत समेत 52 देशों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईटीआई) और सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एवं विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला वैश्विक उद्योग संघ एसईएमआई संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

300 इंटरनेशनल कंपनियां भाग लेंगी

इस आयोजन में 15,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में प्रमुख विकास और चुनौतियों पर चर्चा के लिए 150 से अधिक वक्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

इस एग्जीबिशन में 6 देशों के पवेलियन और 12 राज्य सरकारों के पवेलियन शामिल होंगे, साथ ही सेमीकंडक्टर उद्योग में स्टार्टअप, नवाचार, छात्रों, कार्यबल विकास और महिलाओं के लिए समर्पित मंच भी होंगे। स्टार्टअप पवेलियन में लगभग 40 स्टार्टअप प्रदर्शित किए जाएंगे, जबकि कार्यबल विकास पवेलियन माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स में प्रतिभा, कौशल और करियर के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इस आयोजन में स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता, छात्र हैकाथॉन और नवाचार प्रदर्शन भी शामिल होंगे, जो उभरती कंपनियों, शोधकर्ताओं और छात्रों को अपने विचार और प्रौद्योगिकी प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करेंगे. प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन यानी छह देशों के मंडप भी होंगे।

  • Related Posts

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी विमान में यात्रियों का मौत से सामना…

    Continue reading
    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर मसूद पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म