‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपने X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी की खूब तारीफ की और ये भी बताया कि वो कहां जन्मे और देश के लिए क्या क्या किया। सुनील लहरी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘आज से तकरीबन 76 साल पहले गुजरात के मेहसाणा में एक बच्चे का जन्म हुआ। जिसने अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम से जो मुकाम हासिल किया, पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया। जिसने अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कर रहा हूं। उन्हें जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें वो दीर्घआयु प्रदान करें जिससे वो हम भारतीयों का सीना गर्व से और ऊंचा कर सकें।’
दुनिया में भारत को ऐसा मुकाम दें कि वो विश्वगुरु बन जाए। मैं दीपक की पवित्र ज्योति से उनके लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी पास की सारी बुराइयां खत्म हों। सब भस्म हो जाएं।
सुनील लहरी, एक्टर

पीएम मोदी के लिए सुनील लहरी का प्यार

उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारत मां का ऐसा सपूत जो 76 साल पहले जन्मा, पिछले 25 साल से निस्वार्थ भारत मां की सेवा कर रहा है, ऐसे समर्पित राष्ट्र सेवक पुत्र को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।’

‘रामायण’ में बने लक्ष्मण

सुनील लहरी को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। यह शो पहली बार 1987 में प्रसारित हुआ था। अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। लक्ष्मण के तौर पर लहरी का अभिनय भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक बन गया, और अपनी पहली बार प्रसारण के दशकों बाद भी इस शो के चाहने वालों की एक बड़ी संख्या बनी हुई है।

2020 में फिर लौटा ‘रामायण’

2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान ‘रामायण’ को टेलीविजन पर फिर से दिखाया गया और यह एक बार फिर बहुत सफल रहा, जिससे नई पीढ़ी को इस मशहूर सीरीज और इसके किरदारों के बारे में जानने का मौका मिला। लहरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर भारतीय संस्कृति, समाज और समसामयिक मामलों से जुड़े विषयों पर वीडियो, अपनी निजी यादें और विचार शेयर करते रहते हैं।

  • Related Posts

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha dates: पितृपक्ष में यदि पितरों के…

    Continue reading
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    मात यशोदा ने किया, पालन-पोषण प्यार॥ तारे सबकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना