भाजपा संसदीय दल की बैठक में संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी ने दी कड़ी नसीहत,सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश

नई दिल्ली, भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को संसद में उपस्थित रहकर विधायी कार्यो में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सभी सांसदों को संसद में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि बार-बार बच्चों की तरह आप लोगों को एक ही बात कहना ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि आप लोग अपने-अपने व्यवहार में परिवर्तन लाइए, नहीं तो परिवर्तन हो जाता है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र के बाद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद करने और उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाने को कहा तो तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो 14 दिसंबर को वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को चाय पर बुलाएंगे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को सांसद खेल स्पर्धा, सांसद तंदुरुस्त बाल स्पर्धा, सूर्य नमस्कार स्पर्धा का आयोजन करने के साथ-साथ अपने -अपने क्षेत्रों में रहने वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं के संपर्क में रहने और उनके साथ निरंतर संवाद करने का भी निर्देश दिया।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

  • By TN15
  • March 14, 2026
ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

“सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

  • By TN15
  • March 14, 2026
“सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया

  • By TN15
  • March 14, 2026
किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका