कर्पूरी ठाकुर के बेटे को फोन कर पीएम मोदी ने दी बधाई, गणतंत्र दिवस के बाद सपरिवार दिल्ली आने का दिया न्योता

समाजवादी पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को फोन कर बधाई दी और 26 जनवरी को दिल्ली आने का न्यौता दिया। दरअसल महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का 24 जनवरी को जन्मदिन है। जन्म शताब्दी के एक दिन पहले केंद्र सरकार की ओर से उन्हें भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। भारत सरकार की इस घोषणा से उनके परिवार में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और परिजनों को बधाई दी। 

पटना।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने पर बधाई दी। इस संबंध में रामनाथ ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने आवास पर आने का निमंत्रण दिया।

26 जनवरी के बाद पीएम ने आवास पर किया आमंत्रित

जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें फोन पर बधाई देने के साथ दिल्ली स्थित आवास पर आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी के बाद रामनाथ ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्यों को अपने आवास पर आमंत्रित किया है। रामनाथ ठाकुर की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

36 वर्षों से इस बात था इंतजार

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि 36 वर्षाें से इस बात का इंतजार हो रहा था। लेकिन बाबूजी की जन्मशती के एक दिन पहले शाम पांच बजे तब उन्हें किसी विश्वस्त सूत्र ने ‘भारत रत्न’ दिए जाने की खबर दी, तो यकीन करने का मन होते हुए भी धकधक लगा था। हर तरह से पता करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पक्का नहीं हो पा रहा था। इसी प्रयास में करीब पौने तीन घंटे बीत गए, जिसके बाद मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की है।

सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने किया स्वागत

इससे पहले मंगलवार को भारत सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया। भारत सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले का सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने स्वागत किया है।

  • Related Posts

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!