पीएम मोदी ने किया इंडिया गठबंधन पर वार, ‘कांग्रेस और लेफ्ट केरल में लूटने की स्वतंत्रता चाहती है 

PM Modi Speech: साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और लेफ्ट ने केरल को लूटा है।

पीएम मोदी ने केरल के त्रिशूर में कहा, ”केरल में लंबे समय तक लेफ्ट और कांग्रेस सत्ता और विपक्ष का ढोंग रचते रहे हैं। ये सिर्फ नाम के लिए दो पार्टियां हैं. केरल में भ्रष्टाचार हो, क्राइम हो या परिवारवाद। ये दोनों सब कुछ मिलकर करते हैं. अब इंडी अलायंस बनाकर इन्होंने घोषणा कर दी है कि उनकी विचारधारा और नीतियों में कोई अंतर नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, ”देश में सड़क बन रही है.आधुनिक रेलवे स्टेशन और आधुनिक एयरपोर्ट बन रहे हैं, लेकिन इंडी गठबंधन की सरकार सिर्फ मोदी विरोध के कारण काम नहीं होने दे रही, इंडी गठबंधन केरल में लूटने की स्वतंत्रता चाहता है। गोल्ड की स्मगलिंग को लेकर खेल चलता है और किन दफ्तरों से चलता है। ये किसी से छुपा नहीं है। ये चाहते हैं कि केंद्र सरकार जो फंड देती है उसके बारे में पूछताछ नहीं हो.”

 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

 

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है. इन्होंने मंदिरों को हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है.  सबरीमाला में भी जिस प्रकार की अव्यवस्था सामने आई है, उससे श्रद्धालुओं को बहुत असुविधा हुई है. ये यहां की राज्य सरकार की अक्षमता का प्रमाण है.

उन्होंने आगे कहा कि आपको याद होगा जब तक देश में लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन की सरकारें थीं तो तब तक मुस्लिम बहनें तीन तलाक से परेशान थीं.  मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति देने की गारंटी दी थी और उसे ईमानदारी से पूरा भी करके दिखाया.

 

क्या आरोप लगाया?

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज कल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी हैं. केरल की बेटियों ने भारत के संविधान के निर्माण में भूमिका निभाई है।

उन्होंने आगे कांग्रेस, वाम दलों पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बता दें कि आम चुनाव में एक तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और लेफ्ट सहित कई दलों वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया