पीएम मोदी ने रामभक्तों से की अपील – 22 जनवरी को मनाएं पूरे देश में दिवाली, जिन्हें निमंत्रण वही आएं अयोध्या   

PM Modi Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवारको अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे, नई ट्रेनों और रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या न आएं, आपने 550 साल से अधिक समय तक इंतजार किया है कुछ और समय इंतजार करें .
उन्होंने कहा, “हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वे स्वयं अयोध्या आए, लेकिन हर किसी का आना संभव नहीं है. इसलिए सभी राम भक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वे अयोध्या आएं और 22 जनवरी को यहां आने का मन न बनाएं.”

जिन्हें निमंत्रण बस वही लोग आएं अयोध्या

पीएम मोदी ने कहा, इस भव्य आयोजन की तैयारी सालों से चल रही है और इसमें कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए. यहां भीड़ मत लगाइए, क्योंकि मंदिर कहीं नहीं जा रहा है. यह सदियों तक रहेगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि समारोह में कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसलिए जिन लोगों निमंत्रण दिया गया है, बस वही अयोध्या आएं. 23 तारीख के बाद यात्रा करना आसान हो जाएगा.

‘घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह भी अपील की है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं. उन्होंने कहा, “ये ऐतिहासिक क्षण भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है. इस मौके पर सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं.

अयोध्या को स्वच्छ बनाने की अपील

इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या वासियों से शहर स्वच्छ बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “अयोध्या को अब लाखों विजिटर्स की मेजबानी के लिए तैयार रहना चाहिए और यहां अनंतकाल तक विजिटर्स आते रहेंगे. अयोध्या वासियों को अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की शपथ लेनी होगी.”

  • Related Posts

    इस होली में रंगों से अधिक मानवता को बचाने का संकल्प लें
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    साकेत बिहारी सिन्हा  इस वर्ष जब होली का…

    Continue reading
    होली : क्षमा, प्रेम और मेल-मिलाप का महापर्व
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    **“होली है गिले-शिकवे मिटाने का, रूठे दिलों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?